अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है. इसमें कुल मूलांक 1 से 9 तक दिए गए हैं. मूलांक 1 वाले लोग पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे. मूलांक 2 वालों को सम्मान प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे. मूलांक 3 वालों की ज्ञानवर्धक बातें सराही जाएंगी. मूलांक 4 वालों को धन संबंधी मामलों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. मूलांक 5 वालों को धन का निवेश सोच-समझकर करना चाहिए. मूलांक 6 वालों का कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा हो सकता है. मूलांक 7 वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं. मूलांक 8 वालों को अपने काम में कई कठिनाइयों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. मूलांक 9 वालों को अपने माता-पिता और बच्चों से पूरा प्यार और सहयोग मिलेगा. जन्मतिथि के माध्यम से जानिए कैसा रहेगा 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा...
मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा. आपको अपने पिता से पूरा सहयोग मिल सकता है. आज आपको अपने व्यवसाय से जुड़े कुछ प्रस्ताव मिलेंगे, जो आपको सरकारी काम से जोड़ेंगे. आज आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे. आज अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें. आज आपके पाचन में कुछ समस्या हो सकती है, इसलिए उपाय के तौर पर आज सूर्य को जल अर्पित करें, यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. अपने पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें.
मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है. आपको अपने माता-पिता का सहयोग मिलेगा. आज आपका नाम प्रसिद्ध होगा. आज आपको धन प्राप्ति की भी संभावना है. आपको सम्मान पाने के अवसर प्राप्त होंगे. परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार लाभकारी सिद्ध होगा.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपकी ज्ञानवर्धक बातों की सराहना होगी. लोग आपकी सलाह लेकर काम करेंगे. अगर आप किसी सरकारी शिक्षण संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं तो आज इस पर विचार कर सकते हैं. कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा साबित होगा. बस आज बिना सोचे-समझे किसी को सलाह ना दें, वरना इससे आपकी प्रतिष्ठा पर असर पड़ेगा.
मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा. ऐसा लग रहा है कि सरकार की तरफ से आपको नोटिस मिल सकता है. पिता का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है. पैसों से जुड़े मामलों में कुछ रुकावट आ सकती है. किसी तरह की मान-सम्मान की हानि भी आपको परेशान कर सकती है. आज जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करना फायदेमंद साबित होगा.
मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है. आप जो भी योजना लंबे समय से बना रहे थे. आज उसे पूरा करने का अवसर मिलेगा. आज नया व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुकूल समय है. सोच-समझकर पैसा निवेश करें. अन्यथा पैसा फंसने की संभावना है. अपनी बहन और बेटी से सलाह लेकर पैसा निवेश करना लाभदायक रहेगा.
मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आज अपने कार्यस्थल पर किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें. जितना हो सके लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें. कार्यस्थल पर कोई आपसे झगड़ा कर सकता है, जिससे आप अपना संयम खो सकते हैं, इसलिए जितना हो सके शांत रहने की सलाह दी जाती है. घर में परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. पिता, बहन और बेटी से अच्छे संबंध बनाए रखें और किसी भी महत्वपूर्ण काम पर उनसे चर्चा करके ही निर्णय लें.
मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 7 वाले लोगों की परेशानियां आज सुलझती नजर आएंगी, लेकिन पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव भी बढ़ेगा. अपने बेटे के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें. वह बीमार हो सकता है. परिवार का कोई सदस्य किसी बात को लेकर आप पर उंगली उठा सकता है, इसलिए किसी को भी कटु वचन न कहें.
मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 8 वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा. आज आपको अपने काम में कई मुश्किलों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. खासकर आज सूर्य को जल चढ़ाएं, तनाव कम होगा और अगर आप आज शनिदेव को आम चढ़ाते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आपको मानसिक शांति भी मिलेगी. आपकी हृदय गति भी बढ़ सकती है, जो आपको परेशान करेगी. परिवार में किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है. आज आपको मौन रहना चाहिए और अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए.
मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग) - मूलांक 9 वालों का भाग्य आज आपका पूरा साथ दे रहा है. आपके सभी सोचे हुए काम आज पूरे हो जाएंगे. धन और स्वास्थ्य के मामले में जो रुकावटें आ रही थीं, वे भी काफी हद तक सामान्य हो जाएंगी. आज आप किसी नए काम की ओर बढ़ेंगे, जिससे आप दिनभर खुश रहेंगे. माता-पिता और बच्चों से आपको पूरा प्यार और सहयोग मिलेगा.

Comments