संसद सत्र के पहले दिन दिल्ली हाई अलर्ट! जंतर-मंतर सील, 10 हजार जवान तैनात, कई मेट्रो स्टेशन बंद

संसद सत्र के पहले दिन दिल्ली हाई अलर्ट! जंतर-मंतर सील, 10 हजार जवान तैनात, कई मेट्रो स्टेशन बंद

आज से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है। मोदी सरकार वंदे मातरम् से जुड़े बिल समेत कई अहम बिल लाने की तैयारी कर रही है। वहीं विपक्ष सरकार को कई मुद्दों घेरने की कोशिश कर रहा है। लेकिन पूरे देश की नजर इस वक्त दिल्ली के जंतर-मंतर पर है, जहां आज बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा संसद मार्च के ऐलान को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसलिए जंतर-मंतर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। जंतर-मंतर से संसद तक जाने वाले रात्से में तीन लेयर की सिक्योरिटी बैरिकेडिंग की गई है।

10 हजार जवान तैनात

जंतर मंतर पर इस वक्त पांच छह हजार प्रदर्शनकारी मौजूद हैं तो दस हजार सुरक्षाबल के जवान तैनात है। टियर गैस, बैटन, वज्र वाहन जंतर-मंतर पर तैनात हैं। नई दिल्ली में BNS की धारा 163 लगी है। जंतर-मंतर को छोड़कर कहीं भी 5 लोगों के एक जगह पर जमा होने की मनाही है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वो लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखें और कानून को अपने हाथ में ना लें। हालांकि पुलिस सूत्रों बता रहे हैं कि मार्च संसद तक जाने नही दिया जाएगा। मैक्सिमम रेंज केरल भवन तक है। इस लोगों को बेरिकेटिंग के आगे किसी को नही जाने दिया जाएगा। इस वक्त दिल्ली पुलिस के अफसरों और प्रदर्शनकारियों के बीच में बातचीत हो रही है। दिल्ली पुलिस पहले ही साफ कर दिया है कि संसद मार्च की ना तो परमिशन ली गई है और ना ही मार्च की इजाजत दी गई है। प्रदर्शनकारियों को संसद मार्च से रोकने के लिए जंतर मंतर पर जबरदस्त सिक्योरिटी है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सोनम वांगचुक ने रखीं शर्तें

इसी बीच, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। उन्होंने सफदरजंग अस्पताल में गैर-कानूनी नजरबंदी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरे आने-जाने, बोलने और बातचीत करने की आजादी पर रोक लगी हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चिट्ठी पोस्ट कर उन शर्तों के बारे में बताया है। उन्होंने चिट्ठी में चार बातें लिखी हैं-: 

  1. पहली शर्त, सरकार शिक्षा व्यवस्था में हाल की नाकामियों, पेपर लीक वगैरह की जिम्मेदारी ले
  2. दूसरी, सोनम और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुंचने दिया जाए
  3. तीसरी, वहां अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता भरोसा दिलाएं कि वे अब संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे
  4. चौथी शर्त, अगर उनकी सेहत या दूसरी वजहों से ऐसा करना मुमकिन न हो, तो अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता अस्पताल में आकर चिट्ठी में बताई गई बातों का भरोसा दिलाएं

कई मेट्रो स्टेशन बंद
सोमवार को दिल्ली मेट्रो के भी कई स्टेशन बंद रहेंगे। DMRC ने इस बात की जानकारी दी है। एक ट्वीट में DMRC ने कहा- "सुरक्षा कारणों से, जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।" जानकारी के अनुसार, पार्लियामेंट स्ट्रीट रोड पर मीडिया, प्रोटेस्टसर कोई नही जा सकता जंतर मंतर से बेरिगेड्स से सील कर दिया है। अगर तोड़ेंगे तभी जा सकते है जो फिलहाल मुमकिन नहीं लग रहा है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments