56 साल के नौजवान वाले बयान से PM मोदी का राहुल गांधी पर सियासी वार, मॉनसून सत्र के पहले दिन बढ़ी राजनीतिक गर्मी

56 साल के नौजवान वाले बयान से PM मोदी का राहुल गांधी पर सियासी वार, मॉनसून सत्र के पहले दिन बढ़ी राजनीतिक गर्मी

संसद का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत भी की। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों से अपील करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही चलाने में सभी सांसद सहयोग करें। पीएम मोदी ने इस दौरान देश की बड़ी उपलब्धियों का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने स्काईरूट की ओर से बनाए गए भारत के पहले प्राइवेट तौर पर विकसित विक्रम-1 की सफल उड़ान पर भी बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी पर निशाना
संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले पीएम मोदी ने राहुल पर इशारों में हमला किया। पीएम मोदी ने अंतरिक्ष सेक्टर में भारत की कामयाबी का जिक्र करते हुए कहा कि देश के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। पीएम मोदी ने इसके बाद कहा कि वो 56 साल के नौजवान की बात नहीं कर रहे हैं। आपको बता दें कि दो दिन पहले भारत के पहले प्राइवेट तौर पर विकसित विक्रम-1 ने उड़ान भरी थी। इसका जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 28 साल के औसत उम्र वाले नौजवानों ने अंतरिक्ष में झंडा गाड़ा है। युवा स्टार्टअप ने बहुत बड़ी सिद्धि हासिल की है। पीएम मोदी ने कहा- "मुझे बताया गया कि 'स्काईरूट' स्टार्टअप में काम करने वाली पूरी टीम की औसत उम्र सिर्फ 28 साल है। ऐसे ही युवाओं ने यह कारनामा कर दिखाया है। मैं किसी 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा हूं।"

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

हर नागरिक को गर्व महसूस होता है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा- "सिर्फ एक महीने में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, ऐसी कामयाबियां जिनसे हर नागरिक को गर्व महसूस होता है। चाहे राष्ट्रीय मंच हो, अंतरराष्ट्रीय स्तर हो या अब अंतरिक्ष ही क्यों न हो, ये भारत के लिए सचमुच गर्व के पल रहे हैं। पिछले साल मॉनसून सत्र से ठीक पहले, एक भारतीय नागरिक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुँचा था। और अभी कुछ दिन पहले ही, एक युवा भारतीय स्टार्टअप ने एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की। ​​दुनिया के बहुत कम देशों में ऐसा प्राइवेट उद्यम देखने को मिला है; भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में एक नई यात्रा शुरू की है। यह एक जबरदस्त सफलता है।भारत की वैश्विक पहचान को हर जगह मान्यता और स्वीकार्यता मिल रही है। यह कोई संयोग नहीं है; यह एक संदेश है, एक मजबूत संदेश है कि हमारे देश के युवाओं की क्षमता और उम्मीदें उतनी ही असीम हैं जितना कि खुद अंतरिक्ष।"

संसद में सार्थक चर्चा हो- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने विपक्ष से संसद में सार्थक चर्चा करने को कहा। उन्होंने कहा कि संसद का चलना और सार्थक चर्चा होना समय की मांग है..पीएम मोदी ने ये भी कहा कि राष्ट्रभक्ति के लिए जी रहे आवाज को संसद में मंच मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान के लिए जगह नहीं होती।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments