ओडिशा से कोरबा जा रहा था गांजे का खेप, सरिया पुलिस ने 3.65 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को पकड़ा

ओडिशा से कोरबा जा रहा था गांजे का खेप, सरिया पुलिस ने 3.65 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को पकड़ा

सारंगढ़-बिलाईगढ़: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 65 ग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन समेत कुल 1 लाख 23 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BR 4766 में दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर भुक्ता, ओडिशा से कंचनपुर-सरिया होते हुए कोरबा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना के सामने सड़क पर नाकाबंदी की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान धीरज देवांगन उर्फ जितेन्द्र (23 वर्ष) और सूरज देवांगन (31 वर्ष), दोनों निवासी चाम्पा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की बीच वाली सीट पर रखे पीले रंग के प्लास्टिक थैले से तीन पैकेट गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा कोरबा निवासी अनिता मंडल के लिए ओडिशा से खरीदकर लाना बताया। पुलिस ने मामले में अनिता मंडल (34 वर्ष), निवासी जलगांव, थाना दर्री, जिला कोरबा को भी आरोपी बनाया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 153/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, सउनि सुमन कुमार चौहान, सउनि कमल सिंह राजपूत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments