सावधान! मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार करना पड़ा भारी, कोरबा में बड़ा हादसा

सावधान! मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार करना पड़ा भारी, कोरबा में बड़ा हादसा

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक को मोबाईल में बात करते रेलवे ट्रैक पार करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस घटना में उसका एक पैर कट गया और कई गंभीर चोटें आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान रोशन पटेल 22 वर्षीय निवासी बरमपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोशन कोतवाली थाना अंतर्गत पवन टॉकीज फाटक से कुछ ही दूरी पर मोबाइल में बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस तरह आया मालगाड़ी की चपेट में

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी का चालक युवक को देखकर हॉर्न बजा रहा था और उसे आवाज भी दे रहा था, लेकिन उसके बाद भी वह नहीं सुना और मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद मौके पर हड़कप मच गया और लोगों की भारी भीड़ लग गई, जिसके बाद उसे एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से युवक का मोबाईल बरामद कर लिया गया है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments