रायपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेसी अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से खम्हारडीह थाने में धरने पर बैठे थे। तीन बिंदुओं पर पुलिस के साथ सहमति बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा कर दी है।
दीपक बैज ने कहा है कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि कांग्रेस के आवेदन पर सात दिनों के अंदर जांच कर कांग्रेस भवन पर हमला करने वाले भाजपाइयों पर FIR दर्ज किया जाएगा। घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का डॉक्टरी मुलाहिजा कराकर दोषियों पर नए सिरे से एफआईआर दर्ज किया जाएगा। जिन कांग्रेसियों पर गैर जमानतीय धराएं लगाई गई है उसकी विवेचना कर गैर जमानतीय धराए हटाई जाएगी।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
ये है पूरा मामला
बता दें कि भाजपा ने पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी के धरना देने को लेकर कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया था। प्रदर्शन के दौरान उग्रता दिखाने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए खम्हारडीह थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी थाने पहुंचकर विरोध जताते हुए उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने और कांग्रेस भवन में हमला करने वाले भाजपाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। अपनी मांग को लेकर कांग्रेसी थाने के बाहर ही टेंट बनाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए थे। आज पुलिस के साथ मांगों पर सहमति बनने पर प्रदर्शन खत्म किया गया।

Comments