पेपर लीक पर मचे बवाल के बीच CM योगी का कांग्रेस-सपा पर बड़ा हमला, बोले- युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले आज बहा रहे घड़ियाली आंसू

पेपर लीक पर मचे बवाल के बीच CM योगी का कांग्रेस-सपा पर बड़ा हमला, बोले- युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले आज बहा रहे घड़ियाली आंसू

दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देश के अलग-अलग शहरों में पेपर लीक के मुद्दे पर जारी प्रदर्शन के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्होंने युवाओं का शोषण किया, छात्रों के सामने अंधकारमय जीवन दिया था, पूरी पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, आज वो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी किस तरह घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

योगी ने की Anti-Cheating Law की तारीफ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी कैबिनेट की तरफ से मंजूर किए गए Anti-Cheating Law की तारीफ की। सीएम योगी ने कहा कि हम आभारी हैं प्रधानमंत्री मोदी के, जिन्होंने छात्रों के भविष्य को देखते हुए पिछले 3 दिनों के अंदर बड़े निर्णय लिए कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया को 10 साल तक की सजा होगी और 10 करोड़ तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

पहले नौकरी पर सैफई सिंडिकेट डालता था डकैती
सीएम योगी ने आगे कहा, ''नौजवान की नौकरी पर सैफई सिंडिकेट डकैती डालता था, एक नौकरी निकलती थी तो उस के लिए चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली करने निकल जाती थी। 2012 से 2017 के बीच जितनी भर्तियां निकलीं सब विवादित निकलीं। कहीं भी मेरिट का ख्याल नहीं रखा गया और कहीं योग्य लोगों को नौकरी नहीं मिली।''

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

9 साल में 9 लाख से ज्यादा युवाओं को दी नौकरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि 2017 के बाद जो परिवर्तन हुआ वह आपके सामने है। अकेले यूपी में हमने पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाई है।

सपा के एजेंडे में कभी विकास नहीं रहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा के एजेंडे में कभी विकास नहीं रहा। इसीलिए वे कहीं आगे नहीं बढ़ पाते। वे सब बेरोजगारों की तरह घूम रहे हैं क्योंकि उनके धंधे जैसे कॉन्ट्रैक्ट, लीज और जमीन पर अवैध कब्जा सब ठप हो गए हैं। इसीलिए सपा निराशा और मायूसी में डूबी हुई है। उनके लिए कोई जगह नहीं बची है। पहले वे किसी भी खाली जमीन या प्लॉट पर कब्जा कर लेते थे।

2 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण और शिलान्यास
इस संबोधन से पहले मुख्यमंत्री योगी ने आज फतेहपुर, जालौन और आगरा के तमाम विधान सभा क्षेत्रों के लिए 2 हजार 105 करोड़ से ज्यादा लागत की 552 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही, तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र किट एवं चेक बांटे। इससे पहले सीएम योगी ने शामली के लोगों को 581 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी थी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments